द फॉलोअप डेस्क
आज एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी, जहां पिच का खेल पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। शुरुआती दौर में बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनर्स का दबदबा बढ़ेगा।
भारतीय समय के अनुसार मैच रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। क्रिकेट प्रेमी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इसे लाइव देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश पर भी मैच फ्री में उपलब्ध होगा। मोबाइल पर दर्शक सोनी लिव ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

दुबई की पिच पर आमतौर पर स्पिनर्स का दबदबा रहता है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स हावी हो जाते हैं और बड़े शॉट खेलना कठिन हो जाता है। मौसम की स्थिति भी पिच को स्लो रखती है, जिससे रन बनाना धीरे-धीरे चुनौतीपूर्ण हो जाता है। आज के मुकाबले में वही पिच इस्तेमाल होगी जिस पर लीग स्टेज में भारत-पाक मैच खेला गया था।
फ्री में मैच देखने के लिए डीडी फ्री डिश सबसे आसान विकल्प है। साथ ही, प्लेस्टोर पर उपलब्ध CRICFy TV ऐप पर भी एशिया कप 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है, बिना किसी सब्सक्रिप्शन के। मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर भी मैच उपलब्ध रहेगा, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है।
